फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Oppose

तालाब के किनारे शौचालय निर्माण पर ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा

Sat, 05 Sep 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Oppose
फोटो 17, अंबेडकरनगर के पटना मुबारकपुर में इसी भूमि को लेकर हुआ विवाद। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
बसखारी। थानाक्षेत्र के पटना मुबारकपुर गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे सामुदायिक शौचालय निर्माण का विरोध करते हुए शनिवार सुबह ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस स्थान पर बजरंगली की मूर्ति स्थापित कर पूजन-अर्चन शुरू कर दिया। इससे मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची बसखारी पुलिस ने समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों का विरोध जारी रहा। बाद में एसडीएम आलापुर व सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया बुझाया। बाद में पुलिस मूर्ति थाने लेकर चली गई। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे ग्राम प्रधान चंद्रावती ने सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य बीते दिनों शुरू कराया था। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि लंबे समय से तालाब के किनारे महिलाएं छठ पूजा करती हैं। साथ ही नागपंचमी पर रस्म अदा की जाती है। इसके अलावा भी कई अन्य प्रकार के धार्मिक कार्य यहां होते हैं। धार्मिक आस्था को देखते हुए शौचालय का निर्माण न कराया जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध दर्ज कराने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार रात तालाब के किनारे बजरंगबली की मूर्ति स्थापित कर दी। साथ ही शनिवार सुबह वहां पहुंचकर पूजन-अर्चन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी जब ग्राम प्रधान पक्ष को हुई तो उन्होंने मूर्ति स्थापना का विरोध किया। इससे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

इस बीच हंगामें की सूचना मिलते ही एसओ बसखारी पीएन तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। तमाम प्रयास के बावजूद ग्रामीण पीछे हटने को तैयार नहीं थे। वे शौचालय निर्माण न कराए जाने पर अड़े हुए थे। बाद में एसडीएम आलापुर धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व सीओ सदर नवीन कुमार सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। काफी देर तक चले समझाने बुझाने के दौर के बाद मामला शांत हो सका। एसओ ने बताया कि मूर्ति थाने ले आई गई है। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed