{"_id":"66e1d1113cad2e2942089b63","slug":"opd-license-were-doing-operation-ot-sealed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-121063-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ओपीडी का लाइसेंस, कर रहे थे ऑपरेशन, ओटी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ओपीडी का लाइसेंस, कर रहे थे ऑपरेशन, ओटी सील
विज्ञापन
टांडा/ बसखारी(अंबेडकरनगर)। ओपीडी का लाइसेंस लेकर सर्जरी करने की शिकायत पर एसडीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को लेकर बुधवार को एक निजी अस्पताल में छापा मारा। ओटी रूम को सील करते हुए अस्पताल के लाइसेंस को निरस्त करने का निर्देश दिया।
बुधवार को एसडीएम मोहन लाल गुप्त ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश वर्मा को साथ लिया और दोपहर लगभग डेढ़ बजे इल्तिफातगंज स्थित हबीब हाॅस्पिटल पहुंच गए। लाइसेंस की जानकारी पर पता चला कि अस्पताल में केवल ओपीडी की अनुमति है। इसके बाद भी यहां मरीजों को भर्ती होने के लिए दस बेड पाए गए। बाकायदा ओटी रूम भी बना हुआ था जो क्रियाशील था।
रूम में ओटी टेबल, एनेस्थिसिया मशीन,ऑक्सीजन सिलिंडर आदि भी मिला। इसके बाद ओटी रूम को प्रभारी चिकित्साधिकारी की मौजूदगी में सील कर दिया गया। एसडीएम ने अस्पताल के पंजीयन को निरस्त किए जाने की प्रकिया शुरू करने का निर्देश दिया। (संवाद)