फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   OP Rajbhar said UP moving forward in direction of development

UP: जिले की सड़कें खराब हैं... तो जनप्रतिनिधि जिम्मेदार, ओपी राजभर बोले- विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा प्रदेश

Fri, 25 Jul 2025 04:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 04:00 PM IST
सार

मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि जिले की सड़कें खराब हैं तो इसके लिए जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं। आज प्रदेश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना की।  

विज्ञापन
OP Rajbhar said UP moving forward in direction of development
मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पहुंचे। यहां उन्होंने जहांगीरगंज निवासी हाल ही में दिवंगत वरिष्ठ शिक्षाविद बजरंग त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में कानपुर में मंत्री के धरना प्रदर्शन और अधिकारियों द्वारा नेताओं की अनदेखी पर उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी कलम फंसा कर कार्य नहीं कर सकता। यदि कोई नेता या मंत्री निजी स्वार्थ के लिए दबाव बनाता है और उसका काम नहीं होता तो यह उसकी कमजोरी है। सार्वजनिक हित में सही कार्य बाधित नहीं होते। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में दंगे, कर्फ्यू और अराजकता आम बात थी। लेकिन, वर्तमान योगी सरकार के शासन में प्रदेश में कानून का राज है। रेलवे स्टेशनों पर पहले गंदगी और चूहों का बोलबाला था, अब उनका सौंदर्यीकरण हो चुका है। एक्सप्रेसवे और सड़कें बन रही हैं। प्रदेश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यदि किसी जिले में एक-दो सड़कें खराब हैं तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित जनप्रतिनिधियों की है। उन्हें चाहिए कि मुख्यमंत्री, मंत्री या अधिकारियों से मिलकर समस्या से अवगत कराएं। 

विज्ञापन

धनबल व बाहुबल रोकने को जनता चुने ब्लॉक प्रमुख व जिपं अध्यक्ष 

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि धनबल और बाहुबल रोकने के लिए ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जनता के माध्यम से होना चाहिए। दिसंबर 2024 में प्रधानमंत्री से मिलकर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जनता से कराने की मांग रखी गई थी। मुख्यमंत्री से इस विषय पर तीन-चार बार वार्ता हो चुकी है। यह प्रक्रिया केंद्र सरकार के अधीन है। इसके लिए लोकसभा व राज्यसभा में कानून पारित होना आवश्यक है। हम चाहते हैं कि चुनाव समय से हों और प्रक्रिया पूरी तरह से जन आधारित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed