फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Only three trains will operate till October 5

Ambedkar Nagar News: तीन ट्रेनों का ही होगा पांच अक्तूबर तक संचालन

Mon, 23 Sep 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 23 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Only three trains will operate till October 5
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री -संवाद।
अकबरपुर स्टेशन पर टिकट निरस्त कराने पहुंचे यात्री
विज्ञापन

रविवार आधी रात से रहेगा डेढ़ दर्जन ट्रेनों का रूट डायवर्जन
आधा दर्जन ट्रेनें रहेंगी निरस्त

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से होकर अब पांच अक्तूबर तक सिर्फ तीन ट्रेनों का संचालन होगा। अन्य ट्रेनें या तो निरस्त रहेंगी या फिर उनका रूट बदला रहेगा। इसे लेकर एक दिन पहले रविवार को ही यात्री परेशान दिखे। कई यात्री यहां आरक्षित टिकट निरस्त कराने पहुंचे।
शाहगंज रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यों को लेकर रेलवे ने अकबरपुर से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों के रूट में परिवर्तन कर दिया है। इससे स्टेशन पर रविवार को यात्रियों के बीच परेशानी का माहौल रहा। हालांकि ट्रेनों का रूट डायवर्जन रविवार आधी रात से है लेकिन दिन में ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को मुश्किल में डाले रखा। लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन चार घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। जलालपुर कस्बा निवासी जावेद आलम ने बताया कि लखनऊ जाने के लिए सुबह आठ बजे स्टेशन पर पहुंच गया था। दोपहर 12 बजे ट्रेन स्टेशन पर नहीं पहुंची तो मजबूरी में रोडवेज बस पकड़ने के लिए डिपो की तरफ बढ़ चले।
विज्ञापन

इस बीच अब पांच अक्तूबर तक सिर्फ जम्मूतवी एक्सप्रेस, वाराणसी अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस व वाराणसी बरेली एक्सप्रेस ही अप व डाउन दोनों समय अकबरपुर स्टेशन से होकर चलेंगी। इसके अलावा अन्य ट्रेनें दूसरे रूट से गुजारी जाएंगी। कुछ ट्रेन का संचालन भी ठप रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज को जाना था, नहीं मिला टिकट
बेटे का पीजीआई लखनऊ से इलाज चल रहा है। 26 सितंबर को डॉक्टर ने देखने के लिए बुलाया है। आरक्षण काउंटर पर टिकट की बुकिंग कराने के लिए आया था, लेकिन यहां पर ट्रेन का रूट डायवर्ट होने के चलते टिकट नहीं मिल पाया। अब रोडवेज बस ही सहारा है। -प्रदीप कुमार, बैरमपुर बरवां अकबरपुर


नहीं जा पाएंगे अब मुंबई
मुंबई में निजी कंपनी में काम करता हूं। बीते माह घर खेती बारी के सिलसिले में आया था। 30 सितंबर को वापस जाना है। आरक्षण काउंटर पर टिकट लेने गया था। वहां बताया गया कि पांच अक्टूबर तक सभी ट्रेनोंं का रूट बदल दिया गया है। अब यात्रा पांच अक्तूबर तक रद्द करनी पड़ेगी। -संदीप कुमार, हंसवर


कई घंटे करना पड़ा इंतजार
दो दिन पूर्व बसखारी गांव में रिश्तेदारी में आया था। इंटरसिटी ट्रेन पकड़ने के लिए सुबह साढ़े सात बजे स्टेशन पर पहुंंच गया। शाहगंज में चल रहे निर्माण के नाते ट्रेन कई घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर बैठने के लिए केवल एक ही टिन शेड है। ऐसे में कई घंटे तक खड़े रहकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। -मो.साजिद खान, गोंडा



निरस्त कराना पड़ा टिकट
देहरादून जाने के लिए दून एक्सप्रेस की ऑनलाइन टिकट बुक कराई थी। अब ट्रेन न आने की जानकारी हुई है। इससे टिकट वापस कराना पड़ा है। अब अन्य वैकल्पिक माध्यमों का प्रयोग किया जाएगा। -हृदय सिंह, मालीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed