फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Only BSP can give a new dimension to the development of the district

बसपा ही दे सकती जिले को विकास में नया आयाम

Thu, 16 Dec 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Only BSP can give a new dimension to the development of the district
अंबेडकरनगर। बसपा ही फिर से जिले के विकास को नया आयाम दे सकती है। बसपा सरकार के हटने के बाद से जिले का विकास पिछड़ गया है। ऐसे में फिर से बसपा प्रमुख मायावती को मुख्यमंत्री बनाने की जरूरत है। यह विचार अकबरपुर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने प्रकट किया। वे भाजपा छोड़ बसपा में शामिल होने के बाद एक दिन पहले बुधवार देर शाम पूर्वांचल क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्य सेक्टर कोऑर्डिनेटर पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि बसपा के राज में ही विकास व बेहतर कानून व्यवस्था संभव है।
विज्ञापन

बताते चलें कि अकबरपुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने गत दिनों पार्टी छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। एक दिन पहले बुधवार देर शाम स्थानीय बसपा कार्यालय पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व सांसद मुख्य सेक्टर कोऑर्डिनेटर घनश्याम चंद्र खरवार के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता दिलीप कुमार विमल, जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम, विश्वनाथ पाल आदि ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष व उनके समर्थकों को माला पहनाकर स्वागत किया। कहा कि इससे बसपा को जिले में काफी मजबूती मिली है।
विज्ञापन

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने कहा कि जिले का विकास तय करने के लिए वे समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हुए हैं। बसपा ने न सिर्फ जिले की स्थापना की वरन अब तक हुए सभी बड़े कार्य बसपा सरकारों में ही हुए हैं। बसपा के हटने के बाद से जिले में विकास की गति ठप पड़ गई है। कहा कि बसपा प्रमुख मायावती के फिर से मुख्यमंत्री बनने पर ही जिले को विकास में नया आयाम मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी में मिले सम्मान के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि सभी को मिलकर जनहित की राजनीति को मजबूत बनाना है। मुख्य सेक्टर कोऑर्डिनेटर घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि पार्टी अकबरपुर से चंद्रप्रकाश को विधानसभा का चुनाव लड़ाएगी। यहां बड़े अंतर से बसपा को जीत मिलेगी। बसपा ने संगठन से लेकर जनता के बीच काम किया है। जिसका लाभ उसे बड़े पैमाने पर मिलेगा। इस मौके पर बड़ी तादाद में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के समर्थक तथा बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed