{"_id":"2b8b80801569634fe8962841703f22fd","slug":"one-killed-in-accidents-three-injured-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में एक की मौत, तीन घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर अन्य सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बिहार प्रांत के बक्सर निवासी हरीश यादव (36) पुत्र मुनीराम सिंह तीन दिन पूर्व परिवार के साथ दरगाह किछौछा दर्शन के लिए आया हुआ था। मंगलवार देर रात वह पैदल ही बसखारी बाजार जा रहा था। इसी बीच सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आननफानन में उसे सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उधर अन्य सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी मुताबिक मोहम्मद सुल्तान 22 पुत्र अब्दुल रऊफ निवासी मुबारकपुर मंगलवार देर शाम बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट दूसरी बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया।
जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। टांडा निवासी मोहम्मद सलीम (29) पुत्र इशहाक व इदरीस अहमद (32) पुत्र रफीक बुधवार सुबह एक ही बाइक से अकबरपुर आते समय डीएम आवास के निकट अनियंत्रित होकर गिर पड़े और घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।