{"_id":"594d5c654f1c1b36328b4702","slug":"one-killed-4-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार लोग जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के साहबतारा मोहल्ला निवासी एक युवक गुरुवार रात स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन उसे नगपुर सीएचसी ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
साहबतारा मोहल्ला निवासी तौकीर (19) पुत्र अमानुल्लाह गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे सामान की खरीदारी के लिए स्कूटी से निकला था। वह खरीदारी कर घर लौट रहा था कि अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह गिर पड़ा। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से परिवारीजन उसे लेकर नगपुर सीएचसी गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, एसओ शकुंतला उपाध्याय ने बताया कि मामले में कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। मामले में छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
उधर, थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मिर्जापुर निवासी रामसुभग (68) पुत्र अमृतलाल शुक्रवार सुबह पहितीपुर रोड पर जाते समय जीप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
उधर, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंगपुर गांव निवासी जगराम (25) पुत्र देवराज शुक्रवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय छज्जापुर मोहल्ला के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं, जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर निवासी मोहम्मद हमीद (21) पुत्र मोहम्मद फारूख गुरुवार देर शाम बाइक की टक्कर लगने से जलालपुर बाजार में घायल हो गया। वह बाइक से घर जा रहा था। उसे पहले सीएचसी नगपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनके अलावा महरुआ थाना अंतर्गत कर्मापुर गांव निवासी रामू (25) पुत्र सिद्धू गुरुवार देर शाम बाइक से महरुआ बाजार से घर जाते समय बाजार के निकट ही ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।