{"_id":"6a7b57938ea95142e20cd94e","slug":"one-doctor-treated-582-patients-until-the-afternoon-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-162673-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एक डॉक्टर, 582 मरीज, दोपहर बाद तक चला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एक डॉक्टर, 582 मरीज, दोपहर बाद तक चला इलाज
विज्ञापन
मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की कतार। संवाद
अंबेडकरनगर। मौसम में बदलाव के साथ मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने से जिला अस्पताल की ओपीडी पर दबाव बढ़ गया है। सोमवार को चार फिजीशियन में से एक अवकाश पर और दूसरे की वीआईपी ड्यूटी होने के कारण दो ही चिकित्सक ओपीडी में मौजूद थे। दोपहर करीब 12 बजे इनमें से डॉ. विवेक पांडेय की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनके घर जाने के बाद फिजीशियन ओपीडी की पूरी जिम्मेदारी डॉ. योगेश वर्मा पर आ गई। उन्होंने दोपहर बाद तक अकेले मरीजों का उपचार किया।
जिला अस्पताल में तैनात फिजीशियन डॉ. डीपी वर्मा स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर हैं, जबकि डॉ. मनोज शुक्ला आजमगढ़ में राज्यपाल के कार्यक्रम में वीआईपी ड्यूटी पर गए थे। इसके चलते सुबह डॉ. योगेश वर्मा और डॉ. विवेक पांडेय मरीज देख रहे थे। डॉ. विवेक के जाने के बाद फिजीशियन कक्ष के बाहर मरीजों की दो कतारें लग गईं। दोपहर करीब तीन बजे भीड़ कम होने पर राहत मिली।
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 1352 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें 582 मरीज फिजीशियन के पास पहुंचे। चिकित्सक के अकेले होने से मरीजों को अपनी बारी के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
त्वचा रोग के मरीज भी बढ़े
मौसमी बीमारियों के साथ त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एके चौधरी ने ओपीडी में 105 मरीजों का उपचार किया। ट्रॉमा सेंटर में भी मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रही।
बोले मरीज
टांडा क्षेत्र के धर्मापुर मुबारकपट्टी निवासी रामनिहोर कई दिनों से बुखार और हृदय संबंधी समस्या के उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि फिजीशियन की ओपीडी के बाहर काफी भीड़ थी।
बसखारी के मसड़ा बाजार निवासी महेंद्र पुरानी बीमारी के कारण आवाज में परेशानी का उपचार कराने आए थे। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ घंटे इंतजार के बाद उनका नंबर आया।
सभी मरीजों को मिला इलाज
दो फिजीशियन ओपीडी में मौजूद थे। एक की वीआईपी ड्यूटी और दूसरे के अस्वस्थ होने के कारण मरीजों की भीड़ बढ़ गई। हालांकि सभी मरीजों का उपचार किया गया। - डॉ. पीएन यादव, सीएमएस