फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One death due to corona infection, eight new cases found

कोरोना संक्रमण से एक की मौत, आठ नये केस मिले

Fri, 28 May 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
One death due to corona infection, eight new cases found
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जरूर कम हुई है लेकिन शुक्रवार को भी कोरोना संक्रमण के चलते एक नागरिक की मौत हो गई। इसके अलावा आठ नये मामले में भी सामने आए हैं। इसी के साथ यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2838 हो गई है, जबकि 137 लोग अपनी जांच गवां चुके हैं।
विज्ञापन

जिलावासियों के लिए शुक्रवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। एक दिन पहले गुरुवार को कोरोना संक्रमण के जहां नौ मामले सामने आए थे, वहीं शुक्रवार को मात्र आठ पॉजिटिव केस मिले हैं। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 137 हो गई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2838 हो गई है। इस बीच जिन क्षेत्रों में शुक्रवार को नये कोरोना संक्रमित सामने आए थे, उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर ना सिर्फ कंटेनमेंट जोन घोषित किया, बल्कि संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज कराने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में कोरोना से अबतक हुई मौतों की संख्या बढ़कर 137 हो गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के मात्र आठ नये मामले सामने आए हैं।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed