फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One crore property of three gangsters attached

तीन गैंगस्टर की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

Wed, 29 Jun 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
One crore property of three gangsters attached
टांडा (अंबेडकरनगर)। गोवध व गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपियों की पुलिस टीम ने लगभग एक करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर ली। इससे पहले एसडीएम टांडा दीपक वर्मा व सीओ संतोष कुमार की मौजूदगी में पुलिस टीम ने इसकी मुनादी करायी। पुलिस की इस कार्रवाई से टांडा कोतवाली क्षेत्र के नैपुरा व सकरावल मोहल्ले में हड़कंप का माहौल रहा।
विज्ञापन

बीते दिनों पुलिस ने गोवध के आरोप में टांडा कोतवाली क्षेत्र के नैपुरा निवासी कफील उर्फ पुल्लुर व तौसीफ तथा सकरावल निवासी तौहीद के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया था। बाद में डीएम ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इस बीच बुधवार को एसडीएम दीपक वर्मा व सीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में टांडा कोतवाल विजेंद्र शर्मा टीम के साथ तीनों आरोपियों के मोहल्ले में पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पर प्रशासन के निर्देश पर की जाने वाली कार्रवाई की ध्वनि विस्तारक यंत्र से मुनादी करायी गई। इसके बाद पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों की लगभग एक करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से दोनों मोहल्लों में हड़कंप का माहैल रहा। इस मौके पर एएसआई अरविंद पांडेय, एसआई रामनरेश वर्मा सहित पुलिस व राजस्वकर्मी भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed