फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   On the last day, nine candidates including Ritesh and Umed got filled nomination

अंतिम दिन रितेश व उमेद समेत नौ प्रत्याशियों ने भरा परचा

Tue, 23 Apr 2019 10:47 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar Published by: रवि प्रकाश Updated Tue, 23 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
On the last day, nine candidates including Ritesh and Umed got filled nomination
राजबब्बर ने किया रोड शो - फोटो : अमर उजाला
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में अंबेडकरनगर सामान्य संसदीय सीट के लकिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। अंतिम दिन 4 निर्दलीय प्रत्याशियों समेत कुल 9 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा सपा, बसपा व रालोद गठबंधन, कांगे्रस व प्रसपा प्रत्याशियों ने मंगलवार को पुन: कलेक्ट्रेट पहुंचकर परचा दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन से पहले जिले में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने जिला मुख्यालय पर रोड शो किया। मंगलवार को नामांकन की समय सीमा समाप्त होने के बाद नामांकन करने वाले कुल प्रत्याशियों की संख्या 21 हो गई है। नामांकन पत्रों की जांच 24 अप्रैल को होगी, जबकि 26 अप्रैल को नाम वापसी हो सकेगी। 
विज्ञापन


अंबेडकरनगर सामान्य संसदीय सीट के लिए गत 16 अप्रैल से प्रारंभ हुई नामांकन प्रक्रिया 23 अप्रैल मंगलवार को संपन्न हुई। अंतिम दिन नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में काफी गहमागहमी का माहौल रहा। निर्दल प्रत्याशी के रूप में लालबहादुर मौर्या, नागेश्वर प्रसाद सरोज, फतेहबहादुर व कमलेश ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा भारत प्रभार पार्टी के अयोध्या, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राकेश राजभर, अपना दल बलिहारी के इंद्रजीत, मौलिक अधिकार पार्टी के आशुतोष व स्वतंत्र जनता राज पार्टी के मस्तराम ने अपने प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर परचा दाखिल किया। 
विज्ञापन


सपा, बसपा व रालोद गठबंधन प्रत्याशी रितेश पांडेय ने मंगलवार को दोबारा पूर्व मंत्री लालजी वर्मा व अन्य के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक सेट में नामांकन किया। कांग्रेस प्रत्याशी उमेद निषाद ने भी मंगलवार को दोबारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर परचा भरा। उनके साथ जिलाध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी, रामकुमार पाल, प्रदेश सचिव अनीस खां, वरिष्ठ नेता अमित जायसवाल मौजूद रहे। इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर जिला मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने अकबरपुर नगर के दोस्तपुर चौराहे से प्रत्याशी व अन्य के साथ रोड शो किया। इसमें पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रत्याशी प्रेमनाथ ने भी मंगलवार को दोबारा नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन यूं तो कुल 12 प्रत्याशियों ने अपने परचे भरे, लेकिन इनमें से 9 प्रत्याशी ही नए थे। इससे पहले के दिनों में 12 अन्य प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। ऐसे में नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने पर नामांकन करने वाले कुल प्रत्याशियों की संख्या 21 हो गई है। एडीएम अमरनाथ रॉय ने बताया कि 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जबकि शुक्रवार 26 अप्रैल को नाम वापसी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed