फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   On the first day, 5181 candidates appeared for the Home Guard recruitment exam

Ambedkar Nagar News: पहले दिन होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 5181 अभ्यर्थी

Sat, 25 Apr 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
On the first day, 5181 candidates appeared for the Home Guard recruitment exam
 बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में पहली पाली की परीक्षा देकर बाहर निकालते अभ्यर्थी।-संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर शनिवार को लिखित परीक्षा में 5181 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि दोनों पालियों में कुल 7104 पंजीकृत थे। इसमें 1923 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक कुल नौ केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली में कुल 3552 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2559 उपस्थित व 993 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 3552 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2622 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 930 अनुपस्थित रहे। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम ईशा प्रिया व एसपी प्राची सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें बीएन केबी पीजी कॉलेज, बीएन इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज और डॉ. जीके जेटली इंटर कॉलेज शामिल है।
विज्ञापन

इस दौरान क्लॉक रूम, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम व परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाएं जांची गईं। डीमए व एसपी ने सभी निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी, एसडीएम प्रतीक्षा सिंह व अन्य मौजूद रहे। परीक्षा नोडल एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि नौ निर्धारित केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। परीक्षा अगले दो दिनों तक जारी रहेगी। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed