फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   On the fifth day, the body of a young man drowned in the canal was recovered

पांचवें दिन बरामद हुआ नहर में डूबेे युवक का शव

Fri, 27 Aug 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
On the fifth day, the body of a young man drowned in the canal was recovered
अंबेडकरनगर। पांच दिन पूर्व जमुनीपुर बाजार स्थित शारदा सहायक नहर में डूबे युवक का शव शुक्रवार को सम्मनपुर थाना क्षेत्र के महाराजगंज के पास बरामद हुआ। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया। बाद में शव की शिनाख्त शहजादपुर निवासी युवक के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर मोहल्ला निवासी गुड्डू 36 वर्ष बीते 22 अगस्त को अपनी बहन के घर राखी बंधवाने गया था। वापस लौटने के दौरान जमुनीपुर बाजार स्थित शारदा सहायक नहर के पास शौच के दौरान उसका पैर फिसल गया और पानी में डूब गया। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने खोजबीन शुरू की, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

इस बीच शुक्रवार सुबह सम्मनपुर थाना क्षेत्र के महाराजगंज के पास एक शव पानी में उतराता दिखा। इस पर ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची सम्मनपुर पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव की पहचान अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी गुड्डू पुत्र मुन्नू के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed