फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Old woman's death in road accident

तेज रफ्तार जीप से कुचलकर वृद्धा की मौत

Tue, 02 May 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 02 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Old woman's death in road accident
सड़क दुर्घटना। - फोटो : symbolic

तेज रफ्तार जीप की टक्कर से एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।

विज्ञापन

 
बस्ती जनपद के कलवारी थाना अंतर्गत कलवारी निवासिनी इसरावती (60) पत्नी मुन्नीराम सोमवार सुबह टांडा में सड़क पार कर ही थी। इसी दौरान उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत फत्तेपुर गांव निवासी शिवम गुप्ता (17) पुत्र संजय मंगलवार सुबह बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी थाना अंतर्गत कोडरा गांव निवासी रामजीत (32) पुत्र जगदीश को सोमवार देर शाम गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। वह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत कौरा गांव निवासी महेंद्र (45) पुत्र पारसनाथ सोमवार देर शाम गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह बाइक से राजेसुल्तानपुर से घर जा रहा था। उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत कटरिया गांव निवासी मोहम्मद इब्राहिम (27) पुत्र मोहम्मद मोहसिन मंगलवार सुबह अकबरपुर बस स्टेशन के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।


वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत सम्मनपुर निवासी दारा (20) पुत्र अशरफीलाल सोमवार दोपहर सम्मनपुर बाजार में सड़क पार करते समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी थाना अंतर्गत असउवापार गांव निवासी शिवम (16) पुत्र बृजेंद्र सोमवार देर शाम जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह बाइक से सम्मनपुर से घर जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed