{"_id":"1ebdbdbcf4474078a02cdee8befaa9d8","slug":"old-woman-died-from-snakebite-three-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से वृद्धा की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से वृद्धा की मौत, तीन गंभीर
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटेहरी प्रतिनिध के अनुसार अहिरौली थाना क्षेत्र की खेमापुर निवासिनी चंपा तिवारी (62) पत्नी बजरंगबली तिवारी सोमवार सुबह पशुशाला की सफाई कर रही थी। इसी बीच सर्प ने उसे डस लिया। परिवारीजन आननफानन में निजी वाहन से फैजाबाद जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसी तरह इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अमेदा गांव निवासिनी अंतिमा (14) पुत्री उदयभान सोमवार सुबह घर की सफाई करते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इसी तरह अकबरपुर थाना क्षेत्र छितूनी गांव निवासी रामजनम (12) पुत्र दीपक को सोमवार को सांप ने डस लिया। घटना उस समय हुई जब वह खेत में गया था। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी रामधीरज (16) पुत्र रामबुझारत सोमवार सुबह खेत में गया था। इसी दौरान उसे सांप काट लिया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन