फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Old man's body found hanging from a tree

पेड़ पर फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव

Thu, 21 Jul 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Old man's body found hanging from a tree
अंबेडकरनगर। बेवाना थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर में गुरुवार सुबह गांव के बाहर स्थित पेड़ पर एक वृद्ध का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के कुछ ग्रामीण सुबह गांव के बाहर की तरफ गए तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। खेत के किनारे स्थित नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे एक वृद्ध का शव लटक रहा था। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। वृद्ध की पहचान परतोसी (65) के रूप में हुई।
विज्ञापन

इस बीच सूचना मिलने पर बेवाना पुुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर, परतोसी की पत्नी शोभावती ने थाने पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एक दिन पहले ही ज्ञानपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर किराईलाल (45) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन लोगों पर हत्या का आरोप है, उसी परिवार से परतोसी जुडे़ हुए थे। एसओ बेवाना ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed