फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Old man dies after falling from tree

पेड़ से गिरकर वृद्ध ने दम तोड़ा, कोहराम

Fri, 17 Dec 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Old man dies after falling from tree
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जहागीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जैती गांव में दातून तोड़ने के दौरान पेड़ से गिर कर एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन परिवारीजन अतरौलिया स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जैती गांव का है। बताया जाता है कि गांव निवासी राजबहादुर यादव (67) गुरुवार को घर के सामने स्थित नीम के पेड़ पर दातून तोड़ने के लिए चढ़े थे। इसी बीच पैर फिसलने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पेड़ से नीचे गिर गए। इससे उनके सिर में गंभीर चोंटें आईं। परिजनों द्वारा आनन फानन में उन्हें अतरौलिया स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शंभूनाथ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। उधर सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रवींद्र यादव, पूर्व जिपं. सदस्य प्रेम नारायण यादव, वीरेंद्र तिवारी व जितेंद्र सिंह ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बधाया। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed