फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Officers of the front stood on strike

धरने पर डटे मोर्चा के पदाधिकारी

Thu, 14 Jan 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Officers of the front stood on strike
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट पर आन्दोलित किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते राष्ट्रीय किसान मोर्चा ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कृषि कानून के विरोध व आंदोलित किसानों के समर्थन में चल रहा राष्ट्रीय किसान मोर्चा का धरना प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार किसान हितों में निर्णय नहीं लेगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष लालजी गौतम के नेतृत्व में उर्मिला वर्मा, डॉॅ रामकेवल, विनय कुमार, कमलेश, इसरावती, रामबली, प्रदीप कुमार, जयप्रकाश व किशन कुमार आदि ने कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। इसमें नए कृषि कानून का विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार नए कानून को लेकर मनमानी कर रही है। सरकार ने कानून बनाने से पहले किसानों की राय नहीं ली, और अब किसान इसका विरोध कर रहे हैं तो सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। सरकार का यह निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण व चिंताजनक है।
विज्ञापन

कहा कि आंदोलित किसानों की आवाज को सरकार लाठियों के बल पर दबाने का प्रयत्न कर रही है। राष्ट्रीय किसान मोर्चा आंदोलित किसानों के साथ है। जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed