{"_id":"623e0dc12101467c6a38b522","slug":"officers-did-surprise-inspection-of-district-jail-ambedkar-nagar-news-lko6231349167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने किया जनपद कारागार का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने किया जनपद कारागार का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
अंबेडकनगर में जनपद कारागार के निरीक्षण के दौरान भोजन के गुणवत्ता की जानकारी लेते जिला न्यायाधीश
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जनपद न्यायाधीश ने शुक्रवार न्यायिक अधिकारियों के साथ जनपद कारागार का औचक निरीक्षण किया। साथ में डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी मौजूद रहे। न्यायिक अधिकारियों ने कारागार के बंदियों के हालात का जायजा लिया। साथ ही रसोईघर व जनपद कारागार के साफ सफाई का भी जायजा लिया।
जनपद न्यायाधीश पद्मनरायण मिश्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनम सिंह, डीएम सैमुअल पॉल एन, एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जनपद कारागार का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने महिला/पुरुष कैदियों के बैरकों की स्थिति को देखा। कारागार बंदियों से वार्ता कर भोजन व स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा रसोई की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने व बंदियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का दिशा निर्देश दिया।
कहा कि कैदियों की देखरेख में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों ने जेल अस्पताल, जेल पाठशाला व मेस आदि स्थानों का निरीक्षण किया। जनपद न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कैदियों की देखरेख में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ ही साफ सफाई का ख्याल रखा जाए। मौके पर जेल अधीक्षिका हर्षिता मिश्रा, कोतवाल अमित सिंह, महिला थानाध्यक्ष हंसमती व सोशल मीडिया प्रभारी देविका सिंह आदि मौजूद रहीं।