फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Objection to antigen test

एंटीजन जांच कराने को लेकर आपाधापी

Thu, 15 Apr 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Objection to antigen test
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में एंटीजन जांच के लिए लगी मरीजों व तीमारदारों की भीड़। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बगैर एंटीजन जांच के जिला अस्पताल में ओपीडी में इलाज पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है। इससे एंटीजन जांच कराने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। गुरुवार को लगभग 300 मरीजों व उनके तीमारदारों में एंटीजन जांच को लेकर आपाधापी का माहौल रहा। जांच कक्ष व बाहर बड़ी संख्या में मरीजों व तीमारदारों के पहुंच जाने के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया गया। वहीं कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने को लेकर भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज तीमारदारों का कहना था कि यदि एंटीजन जांच के बाद ही ओपीडी में इलाज सुनिश्चित कराया जाना था, तो जांच के लिए काउंटर की संख्या बढ़ा देनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को इलाज से पहले एंटीजन जांच कराने की व्यवस्था है। यह व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी है। बीते दिनों ही शासन ने निर्देशित किया था कि जिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी में ओपीडी में मरीजों के इलाज से पहले मरीजों व तीमारदारों की पहले एंटीजन जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद ही एक मरीज के साथ एक तीमारदार को ओपीडी में प्रवेश करने दिया जाए। शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में पालन तो किया जा रहा है, लेकिन एंटीजन की जांच को लेकर बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। मौजूदा समय में एंटीजन जांच के लिए मात्र एक ही काउंटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटीजन जांच को लेकर गुरुवार को संबंधित कक्ष व उसके बाहर मरीजों व उनके तीमारदारों में आपाधापी का माहौल रहा। मात्र एक काउंटर होने से मरीजों व तीमारदारों के बीच कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिखा। जल्दी एंटीजन जांच कराने के लिए धक्कामुक्की का भी माहौल रहा।

बढ़ाए जाएं जांच काउंटर
बेवाना से आए तीमारदार राजेश कुमार व कटरिया याकूबपुर के संदीप ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मरीजों व तीमारदारों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एंटीजन जांच के लिए काउंटर की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। सोनगांव के राजेश व अफजलपुर की सुमित्रा ने कहा कि एक तरफ कोरोना का भय दिखाया जा रहा है, तो दूसरी तरफ इस पर अंकुश पाने को लेकर जिम्मेदार ही गंभीर नहीं हो रहे हैं। मात्र एक काउंटर होने के चलते भीड़ तो बढ़ेगी ही। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किस प्रकार सुनिश्चित किया जा सकता है। एंटीजन जांच के लिए काउंटर की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed