फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nurses created ruckus against Medical College Principal

Ambedkar Nagar News: मेडिकल कॉलेज प्राचार्य पर भड़की नर्सों ने किया हंगामा

Mon, 09 Oct 2023 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 09 Oct 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Nurses created ruckus against Medical College Principal
अंबेडकरनगर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में विरोध जतातीं नर्स।  -संवाद
मनमाने ढंग से अनुपस्थित करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा(अंबेडकरनगर)। महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में सोमवार को ड्यूटी से अनुपस्थित किए जाने पर स्टाफ नर्स भड़क गईं। एकजुट होकर उन्होंने कार्य बहिष्कार करते हुए प्राचार्य के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। कहा कि ज्यादातर वरिष्ठ चिकित्सक ड्यूटी को लेकर मनमानी करते हैं लेकिन उनकी जांच नहीं होती।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह आठ बजे के बाद उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब प्राचार्य डॉ. अमीरुल हसन ने कई स्टाफ नर्स को ड्यूटी से अनुपस्थित कर दिया। हुआ यह कि वह राउंड पर निकले थे। मैट्रन ऑफिस में रखे रजिस्टर के अनुसार कई नर्स ड्यूटी पर नहीं थीं। उन्हें अनुपस्थित किए जाने के बाद स्टाफ नर्सों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

एकजुट हुई स्टाफ नर्सों ने कार्य बहिष्कार करते हुए प्राचार्य के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। कहा कि एक शिफ्ट की ड्यूटी सुबह आठ बजे से शुरू होती है लेकिन प्राचार्य आठ बजे के पहले ही वहां पहुंच गए और इसके बाद अनुपस्थित कर दिया। आक्रोशित स्टाफ नर्सों ने कहा कि पद के सापेक्ष तैनाती न होने से उन सबको अतिरिक्त काम करना पड़ रहा है। इसके बावजूद यहां उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन की खबर मिलते ही प्राचार्य नर्सों के बीच पहुंचे। वहां नर्सों ने उनसे भी खुलकर नाराजगी जताई। नर्सों ने प्राचार्य से अपने गुस्से का इजहार किया। इसके बाद समझा बुझाकर नर्सों को शांत कराया गया। इससे लगभग एक घंटे तक वहां हंगामे का माहौल रहा। प्राचार्य ने कहा कि किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यदि चिकित्सक भी विलंब से आते हैं तो उनकी भी जांच होगी।


नर्सों ने लगाए गंभीर आरोप
प्रदर्शन कर रहीं नर्सों ने कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि अस्पताल में सीनियर चिकित्सक कभी भी समय से ओपीडी में नहीं आते। उन्हें चेक नहीं किया जाता। ऐसे कई चिकित्सक जब भी मन होता है तब अस्पताल से चले जाते हैं। इसके अलावा ठेके पर जो कर्मी रखे गए हैं उनकी किसी तरह की जांच नहीं होती। संबंधित एजेंसी से खास लगाव के चलते ही उन्हें हर तरह की छूट दी जाती है, जबकि नर्सों से उनकी जिम्मेदारी से अतिरिक्त कार्य लिया जा रहा है। नर्सों ने कहा कि जिनसे आर्थिक फायदा है उन पर कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed