फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nripendra and other heirs denied Gyanendra Singh's claim, investigation started

Ambedkar Nagar News: ज्ञानेंद्र सिंह के दावे को नृपेंद्र व अन्य वारिसों ने नकारा, जांच शुरू

Sat, 06 Sep 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 06 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Nripendra and other heirs denied Gyanendra Singh's claim, investigation started
मकरही रियासत।
अंबेडकरनगर। आलापुर तहसील क्षेत्र की ऐतिहासिक मकरही रियासत एक बार फिर सुर्खियों में है। कोठी की मिल्कियत को लेकर ज्ञानेंद्र सिंह और नृपेंद्र शाह के बीच विवाद गहराता जा रहा है। ज्ञानेंद्र सिंह ने अयोध्या के आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर कोठी पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है, जिसे नृपेंद्र शाह व वर्तमान काबिज पक्ष ने सिरे से खारिज कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसील प्रशासन ने वसीयतों और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोठी की विरासत को लेकर कहानी लंबी है। रियासत की स्थापना रायबहादुर कमलाकर प्रसाद सिंह ने की थी। उनके पुत्र माहेश्वरी प्रसाद सिंह ने संपत्ति पत्नी विमला देवी के नाम वसीयत की। वर्षों में कई बार वसीयतें बदली गईं, कभी देवर के पौत्र विनोद सिंह, कभी पौत्र ज्ञानेंद्र सिंह, और अंततः बेटी महिमा शाह के पुत्र नृपेंद्र शाह के नाम कर दी गई। विमला देवी ने ज्ञानेंद्र पर देखभाल का वादा तोड़ने का भी आरोप लगाया था। वर्तमान में कोठी पर नृपेंद्र शाह का कब्जा है, जिन्होंने इसे गोहिला रियासत के रुद्र प्रताप सिंह व अभिमन्यु प्रताप सिंह को उपहार में सौंप दिया है। 31 अगस्त को सुपुर्दगी के बाद यहां सुंदरीकरण व संरक्षण कार्य जारी है।
विज्ञापन

जांच कराई जा रही
कोठी पर दावेदारी और घुसपैठ के आरोपों की वृहद जांच की जा रही है। सभी वसीयतनामों को परखा जाएगा, तभी कोई निर्णय लिया जाएगा।
— सुभाष सिंह, एसडीएम आलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed