फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Now pregnant women will get payment through Mantra app

Ambedkar Nagar News: अब मंत्र एप से मिलेगा प्रसूताओं को भुगतान

Tue, 25 Mar 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 25 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Now pregnant women will get payment through Mantra app
सीएमओ कार्यालय का भवन। संवाद
अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर जननी सुरक्षा योजना के तहत एक एप लांच किया किया गया है, जिसके माध्यम से अब प्रसव के बाद मिलने वाली राशि प्रसूताओं को भुगतान भी समय से हो सकेगा। इस एप में महिलाओं के प्रसव से लेकर बच्चों के एक साल तक की पूरी जानकारी दर्ज रहेगी। मंत्र एप पर भुगतान को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जल्द ही इसके माध्यम से ही भुगतान भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


अभी तक प्रसव के बाद जननी सुरक्षा योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थी को संबंधित प्रपत्र भरना था। इसमें गड़बड़ी में होने पर कई बार लोगों को लाभ से वंचित होना पड़ता था। खासकर आधार कार्ड की वजह से बैंकों में ज्यादा समस्या आती है। आज भी समस्या के फेर में जिले की दो हजार से अधिक प्रसूताओं को भुगतान का इंतजार है।
विज्ञापन


अब इस एप के आने के बाद ई-कवच आईडी, आभा आईडी या आधार नंबर से महिला को पंजीकृत किया जाएगा। सारा विवरण ई-कवच से मिल जाएगा, जो हेल्थ रिकॉर्ड में भी प्रयोग हो सकता है। इसी से जननी सुरक्षा योजना का प्रपत्र भी ऑनलाइन भर जाएगा। पोर्टल पर सारे दस्तावेज के अपडेट करते ही लाभार्थी को इसका भुगतान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के गर्भधारण करने से लेकर बच्चे के एक वर्ष होने तक उसकी नियमित जांच और टीकाकरण की जानकारी दर्ज होगी। आशा कार्यकर्ता निर्धारित तिथि पर महिला के घर जाकर जानकारी लेकर एप के माध्यम से विभाग को उपलब्ध कराएंगी। इस एप से जिले के सभी सीएचसी प्रभारी, बीसीपीएम, नर्स और स्टाफ नर्स सभी जुड़ेगे। इससे हर जानकारी उन तक आसानी से पहुंच जाएंगी।



दी जा रही पूरी जानकारी
सभी सीएचसी अधीक्षकों को गर्भवतियों का पंजीकरण मंत्र एप पर करने के साथ पूरी जानकारी, आधार और जन्मतिथि को भी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इससे आने वाले दिनों में प्रसूताओं को होने वाले भुगतान में कोई समस्या न हो।
- डॉ. सालिकराम पासवान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed