{"_id":"66e86614e1c12de7080d2156","slug":"now-google-will-identify-the-medical-student-who-has-accused-of-physical-harassment-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-121348-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अब गूगल करेगा यौन शोषण का आरोप लगाने वाली मेडिकल छात्रा की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अब गूगल करेगा यौन शोषण का आरोप लगाने वाली मेडिकल छात्रा की पहचान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर।
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर आत्महत्या की चेतावनी देने वाली छात्रा की पहचान पुलिस व मेडिकल कॉलेज प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है। पुलिस ने संबंधित ई-मेल के माध्यम से छात्रा तक पहुंचने के लिए अब गूगल से मदद मांगी है। अब तक की जांच में जिन पांच लोगों के नाम सामने आए थे उनसे पूछताछ में कोई प्रमुख जानकारी हाथ नहीं लगी है।
छात्रा ने मेल में पांच लोगों पर आरोप लगाया है। इनमें एक चिकित्सक, एक छात्र व तीन कर्मचारी शामिल हैं। पैरामेडिकल विंग की छात्रा ने ई-मेल में सिर्फ विभाग का जिक्र किया है। उसने अपने नाम का उल्लेख नहीं किया है। मेल में लिखा है कि वह तो इस दुनिया से चली जाएगी, लेकिन बाकी साथियों को बचा लिया जाए। यौन शोषण से सभी परेशान हैं। छात्रा के मेल के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी विभागीय जांच शुरू करा दी है। इस बीच बड़ा सवाल यही है कि आरोप लगाने वाली छात्रा है कौन? फिलहाल साइबर सेल की जांच में अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्रा ने जी मेल अकाउंट का उपयोग किया था। ऐसे में पुलिस ने छात्रा तक पहुंचने के लिए गूगल को पत्र लिखा है, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फर्जी मेल की भी आशंका
पुलिस इस बिंदु पर भी काम कर रही है कि छात्रा के बहाने कोई शरारत भी कर सकता है। ऐसा इसलिए भी कि मेडिकल कॉलेज में संबंधित वर्ष की छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के सामने ऐसा कोई भी मेल या शिकायत भेजने से इन्कार किया है। उनका कहना है कि हम लोगों की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है। ऐसे में एक सवाल भी उठ रहा है कि कहीं किसी बाहरी तत्व ने मेडिकल कॉलेज को बदनाम करने की साजिश तो नहीं रची है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -