फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Now every day public hearing will be held in Alapur tehsil

आलापुर तहसील में अब होगी प्रत्येक दिन जनसुनवाई

Wed, 03 Aug 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Now every day public hearing will be held in Alapur tehsil
अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील में जनसुनवाई करतीं एसडीएम रोशनी यादव-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
आलापुर (अंबेडकरनगर)। एसडीएम रोशनी यादव की पहल पर एक बार फिर तहसील के वसुधा सिंह सभागार में जनसुनवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रत्येक दिन अब तहसील के अधिकारी इस सभागार में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एक साथ मौजूद रहकर पीड़ितों की फरियाद सुनेंगे। बुधवार को 35 फरियादियों ने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करायी। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अधिकांशत: तहसीलों में अधिकारी अपने अपने चैंबर में बैठकर शासन के निर्देश पर 12 बजे तक पीड़ितों की फरियाद सुनते हैं। एसडीएम रोशनी यादव ने इससे इतर हटकर तहसील के वसुधा सिंह सभागार में प्रत्येक दिन जनसुनवाई की पहल शुरू की है। सभागार में एसडीएम के अलावा तहसीलदार, नायब तहसीलदार व पूर्ति निरीक्षक समेत तहसील से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

पहले दिन एसडीएम की मौजूदगी में 35 फरियादियों ने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करायी। हालांकि मौके पर किसी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम ने बताया कि ऐसा इसलिए शुरू किया गया है, जिससे मौके पर सभी अधिकारी आमने सामने मौजूद रहें और तत्परता के साथ शिकायतों को निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं होता है, उनके लिए टीम बनाकर मौके पर भेजा जाएगा। एसडीएम की इस पहल पर स्थानीय नागरिकों ने खुशी का इजहार किया है। कहा कि इससे न्याय मिलने में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed