फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Now 78,891 families will get their own house, 1613 eligible families have increased in the re-survey

Ambedkar Nagar News: अब 78,891 परिवारों को मिलेगा अपना घर, दोबारा सर्वे में बढ़े 1613 पात्र

Sat, 25 Oct 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 25 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Now 78,891 families will get their own house, 1613 eligible families have increased in the re-survey
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) प्लस योजना के तहत अंबेडकरनगर जिले में अब कुल 78,891 पात्र परिवारों को आवास का लाभ मिलेगा। भारत सरकार के निर्देश पर कराए गए पुनः सर्वे में 1,613 नए लाभार्थी और जोड़े गए हैं।
विज्ञापन

पहले चरण में तैयार की गई सूची में कई परिवारों के छूट जाने की शिकायतें आई थीं। इस पर ब्लॉकवार दोबारा सर्वे कराते हुए पात्रता की पुष्टि की। नए सर्वे में पात्र पाए गए परिवारों के नाम अब अंतिम सूची में शामिल कर लिए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 12,318 आवास विहीन परिवार भियांव ब्लॉक में मिले हैं। वहीं, रामनगर में पात्रों की संख्या 10,082 हो गई है। सबसे कम संख्या बसखारी विकासखंड में है। यहां 6,506 ही परिवार आवास योजना के लिए पात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन


इन मानकों के तहत हुआ पात्रों का चयन
पात्रता सूची में आवास विहीन परिवार, एक या दो कमरों के कच्ची दीवार, छत में रहने वाले परिवारों के अलावा झोेपड़ी, छप्पर, तिरपाल के नीचे रहने वाले लोग शामिल किए गए हैं। बेसहारा या भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले, मैला ढोने वाले, मुक्त कराए गए बंधुआ मजदूरों को भी इसमें शामिल किया गया है। योजना में इस बार दोपहिया वाहन, नाव, फ्रिज, फोन या 7.5 एकड़ भूमि और सिंचाई उपकरण वाले लोगों भी पात्र माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे देखें पीएम आवास लिस्ट में अपना नाम
पीएम आवास योजना की लिस्ट में नाम देखने के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।
होमपेज पर स्टेकहोस्डर्स टैब पर जाएं और IAY/PMAYG Beneficiary पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।
--------------------


ब्लॉक पूूर्व में चुने गए पात्र दोबारा सर्वे के बाद पात्र अंतर
अकबरपुर 9009 9175 166
भीटी 7145 7243 98
बसखारी 6323 6506 183
भियांव 12190 12318 128
जहांगीरगंज 7565 7756 191
जलालपुर 8581 8847 266
कटेहरी 8103 8215 112
रामनगर 9862 10082 220
टांडा 8500 8749 249


वर्जन
शासन के निर्देश पर कराए गए दोबारा सर्वे में जिले में 1613 और परिवार आवास योजना के लिए पात्र पाए गए हैं। लक्ष्य आवंटन होने के साथ ही आवास योजना का लाभ पात्रों को मुहैया कराया जाएगा। - अनिल कुमार सिंह, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed