फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Now 42 thousand students will also get the benefit of DBT

Ambedkar Nagar News: अब 42 हजार विद्यार्थियों को भी मिलेगा डीबीटी का लाभ

Sun, 22 Oct 2023 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Now 42 thousand students will also get the benefit of DBT
अंबेडकरनगर। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना के लाभ से वंचित 42 हजार छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बीते दिनों आधार सीडिंग कराने के साथ ही बैंक खाता समेत अन्य गड़बड़ियों को दूर कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई। ऐसे में नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में संबंधित छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में योजना के तहत 1200 रुपये की राशि भेज दी जाएगी। परिषदीय विद्यालय में डीबीटी योजना के तहत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये भेजे जाते हैं। यह राशि ड्रेस, जूता मोजा, स्वेटर, स्कूली बैग, स्टेशनरी सामग्री खरीदने के लिए दी जाती है। मालूम हो कि जिले में 1583 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें एक लाख 84 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। इनमें से एक लाख 42 हजार छात्र-छात्राओं को तो डीबीटी योजना का लाभ मिल रहा है, लेकिन 42 हजार छात्र-छात्राएं योजना के लाभ से वंचित थे।
विज्ञापन

कारण यह कि किसी की आधार सीडिंग नहीं थी तो किसी के अभिभावक के बैंक खाते में गड़बड़ी थी। बीते दिनों ही शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द सभी गड़बड़ियों को दूर किया जाए। इस बीच बीते दिनों ही सभी प्रकार की गड़बड़ियों को दूर कर इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। ऐसे में अब वंचित छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में योजना के तहत राशि नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन


शीघ्र खाते में पहुंचेगी राशि
डीबीटी योजना का लाभ दिलाने के लिए वंचित छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते की गड़बड़ी को दूर करा दिया गया। आधार की सीडिंग भी करा दी गई। नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में खाते में 1200 रुपये की राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed