{"_id":"663fa3aa6bef41817b00b1ff","slug":"notice-to-two-candidates-for-not-giving-details-of-expenses-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-115022-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: खर्च का विवरण न देने पर दो प्रत्याशियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: खर्च का विवरण न देने पर दो प्रत्याशियों को नोटिस
Sat, 11 May 2024 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 11 May 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव के खर्च का पहला विवरण समय पर न देने वाले दो प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों के खर्च की पहली जांच प्रेक्षक की मौजूदगी में हुई।चुनाव में मतदान से पहले तक कुल तीन चरण में प्रत्याशियों के खर्च की जांच होनी है। इसकी शुरुआत 11 मई को हुई। व्यय प्रेक्षक राजा भट्टाचार्जी ने कलेक्ट्रेट में विधिवत प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों द्वारा लाए गए विवरण की जांच कराई। खुद भी उनका अवलोकन किया। कहा कि निर्वाचन आयोग के जो भी निर्देश व मानक हैं उनका सख्ती से पालन किया जाए।
पहले निरीक्षण में दो प्रत्याशी लेखा पुस्तक नहीं प्रस्तुत कर सके। इस पर उनके खिलाफ नोटिस जारी कर दिया गया। प्रेक्षक ने चुनाव कार्यक्रमों की विधिवत वीडियोग्राफी कराने, का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वे 25 मई तक प्रतिदिन कलेक्ट्रेट के एनआईसी कॉन्फ्रेंस हाल में दोपहर डेढ़ बजे से एक घंटे तक मौजूद रहेंगे। यहां कोई व्यक्ति अपने सुझाव व शिकायत दर्ज करा सकता है।