फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Notice to school in case of video going viral

वीडियो वायरल होने के मामले में विद्यालय को नोटिस

Wed, 17 Mar 2021 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Notice to school in case of video going viral
अंबेडकरनगर। जलालपुर नगर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय के छात्र-छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो वॉयरल होने के मामले में बढ़ते जन दबाव के बीच जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय प्रशासन को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के जरिये विद्यालय प्रबंधन को कई तरह के सुधार करने को कहा गया है। डीआईओएस ने बुधवार को संबंधित विद्यालय पहुंचकर कई दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों जलालपुर नगर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय के छात्र-छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो वॉयरल हुआ था। विद्यालय परिसर के भीतर बने वीडियो के वॉयरल होने के बाद तमाम सामाजिक संगठनों व अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त हो रहा था। इसे देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने विद्यालय प्रशासन को नोटिस जारी करते हुए कई बिंदुओं पर सुधार का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही डीआईओएस बुधवार को विद्यालय परिसर भी पहुंच गए। उन्होंने वहां पर कक्षाओं में भी सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया। प्रबंधन ने बताया कि तमाम जगहों पर सीसीटीवी कैमरे पहले से ही लगे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद और सतर्कता बढ़ाई जा रही है। यह कोशिश होगी कि आगे इस तरह की कोई भी घटना न होने पाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed