{"_id":"642731912c5b38a5ca0f6934","slug":"notice-to-five-employees-found-absent-ambedkar-nagar-news-c-13-1-159204-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गैरहाजिर मिले पांच कर्मचारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गैरहाजिर मिले पांच कर्मचारियों को नोटिस
Sat, 01 Apr 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील में शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से जानकारी लेते डीएम अविनाश सिंह।
अंबेडकरनगर। तहसीलों में कामकाज बेहतर बनाने के लिए डीएम अविनाश सिंह ने शुक्रवार को अकबरपुर तहसील का औचक निरीक्षण किया। सीडीओ व एडीएम समेत अन्य अधिकारी भी अलग-अलग तहसीलों में पहुंचे। डीएम के निरीक्षण में पांच कर्मचारी नदारद मिले जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया।
डीएम के निरीक्षण में नायब नाजिर रिक्ता सेन, राजस्व निरीक्षक विनय कुमार सिंह, गौतम कुमार व पुष्पा सिंह व सहायक लेखपाल प्रवीण कुमार गैरहाजिर मिले। डीएम ने समस्याओं के निपटारे का हाल जाना।
कई फरियादियों से उन्होंने फोन पर बात भी की। कहा कि सभी अधिकारी सुबह 10 बजे से दो घंटे तक तहसील में रहकर समस्याओं का निपटारा करेंगे। भीटी पहुंचे सीडीओ अनुराज जैन ने फोन कर शिकायतकर्ताओं से उनके मामलों के निपटारे की स्थिति जानी।
विज्ञापन
एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त को एसडीएम आलापुर व तहसीलदार आलापुर चैंबर के बाहर मौजूद मिले। वहां पाया गया कि नायब तहसीलदार कौशलकांत ने तीन माह में केवल सात प्रार्थनापत्र मिलना दर्शाया है लेकिन निपटारे का उल्लेख नहीं है।
नायब तहसीलदार राजकुमार ने भी शिकायतों को लेकर कोई रजिस्टर नहीं बनाया। एडीएम ने यहां अधिवक्ताओं से मिलकर बार व बेंच के बीच माहौल सामान्य बनाने का आह्वान किया। एडीएम को निरीक्षण में कई जगह गंदगी व अव्यवस्था मिली जिसे लेकर नायब नाजिर को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर एसडीएम मोहनलाल गुप्त ने जलालपुर जबकि एआईजी स्टांप अविनाश पांडेय ने टांडा तहसील का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सभी जगह समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के साथ करने का निर्देश दिया।