फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Notice to eight ADO Panchayat on negligence

लापरवाही पर आठ एडीओ पंचायत को नोटिस

Mon, 26 Jul 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Notice to eight ADO Panchayat on negligence
अंबेडकरनगर। पंचायत भवनों के निर्माण में लापरवाही बरतने के मामले में जिले के भियांव ब्लॉक को छोड़कर अन्य आठ विकास खंड के एडीओ पंचायत पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। 446 पंचायत भवनों के सापेक्ष 296 भवनोें का निर्माण अत्यंत धीमी गति से होने को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने संबंधित एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही एक सप्ताह में अधूरा निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

पंचायत भवन निर्माण में जिम्मेदारों की ओर से बड़ी लापरवाही सामने आई है। जनवरी 2021 में जिले में 446 पंचायत भवन के निर्माण को शासन ने हरी झंडी प्रदान की थी। इसके लिए जरूरी राशि भी जिले को उपलब्ध करा दी गई थी। संबंधित विकास खंड के एडीओ पंचायत की देखरेख में निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। निर्माण कार्य प्रारंभ होने के साथ ही निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी किए जाने की शिकायतें सामने आने लगीं। इसके अलावा निर्माण की गति भी लापरवाही के चलते अत्यंत धीमी रही।
विज्ञापन

नतीजा यह रहा कि मौजूदा समय में मात्र 150 पंचायत भवन का निर्माण ही पूर्ण हो सका है। 296 पंचायत भवन का निर्माण कार्य अब तक नहीं पूर्ण हो सका है। इनमें से 242 भवन ऐसे हैं, जिनका निर्माण कार्य दीवार स्तर तक हुआ है, जबकि शेष अन्य का नींव तक ही कार्य हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर विकास खंड के भौरा में न्यायालय में मामला लंबित होने के चलते कार्य बाधित है, तो बसखारी विकास खंड के भूलेपुर व भीटी के वस्तीपुर में भूमि न मिलने के चलते निर्माण कार्य प्रारंभ ही नहीं हो सका है। मात्र भियांव विकास खंड में ही निर्माण कार्य बेहतर ढंग से हो रहा है। गत दिनों समीक्षा में जब भवन निर्माण में बरती जा रही लापरवाही का मामला सामने आया, तो इसे गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने भियांव विकास खंड को छोड़कर अन्य आठ विकास खंड के एडीओ पंचायत को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

सोमवार को मांगे गए स्पष्टीकरण में चेतावनी दी गई कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं रहा, तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उधर, डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही एक सप्ताह में निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed