{"_id":"590b6ea14f1c1b0646442b72","slug":"notice-to-28-pesticide-sellers","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 कीटनाशक विक्रेताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 कीटनाशक विक्रेताओं को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 04 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
कीटनाशक
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना नवीनीकरण के कीटनाशक दवाओं की बिक्री करने वाले 28 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि जांच के दौरान ऐसी दुकानों से कीटनाशक दवाओं की बिक्री होते पाया गया तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम 1968 व 1971 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अकबरपुर नगर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित कई दुकानों पर कीटनाशक दवाओं की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। इनमें से कुछ दुकानें ऐसी भी हैं जिनके पास लाइसेंस ही नहीं है तो कुछ ऐसी हैं, जिनके लाइसेंस की सीमा समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कीटनाशक दवाओं की 28 दुकानें ऐसी हैं जिनका लाइसेंस 31 दिसंबर 2016 को ही समाप्त हो गया। इन्हें विलंब शुल्क के साथ 31 दिसंबर तक नवीनीकरण कराना था लेकिन कराया नहीं गया।
विज्ञापन
जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. धर्मराज सिंह ने बताया कि इन सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर कहा गया कि वे बिना नवीनीकरण कराए कीटनाशक दवाओं की बिक्री न करें। निरीक्षण के दौरान यदि दवाओं की बिक्री करते पाया गया तो उनके विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम धारा 1968 व 1971 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।