{"_id":"642efcb97e0242297d0853b6","slug":"not-a-single-complaint-was-registered-in-three-nagar-panchayats-ambedkar-nagar-news-c-13-1-169616-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तीन नगर पंचायतों में नहीं दर्ज हुई एक भी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तीन नगर पंचायतों में नहीं दर्ज हुई एक भी शिकायत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा, राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज में सभासद पद के लिए एक भी शिकायत नहीं दर्ज कराई गई। तीन नगर पालिका व एक नगर पंचायत में सभासद पद के लिए कुल 23 शिकायतें दर्ज कराई गईं। आठ अप्रैल को आपत्तियों का निस्तारण कर दिया जाएगा।
निकाय चुनाव के मद्देनजर बीते दिनों ही आरक्षण सूची राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की है। जिले के तीन नगर पालिका अकबरपुर, जलालपुर व टांडा तथा चार नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर के अध्यक्ष पद के साथ ही 139 वार्ड के सभासद पद के लिए सूची जारी हुई थी। नगर पालिका अकबरपुर व नगर पंचायत इल्तिफातगंज में आठ अप्रैल तक जबकि नगर पालिका टांडा व जलालपुर तथा नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा, राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज के सभासद व अध्यक्ष पद के लिए सात अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराने की तिथि घोषित की गई थी।
कलेक्ट्रेट कार्यालय के अनुसार अब तक नगर पंंचायत अशरफपुर किछौछा, राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज सभासद पद के लिए एक भी आपत्ति नहीं दर्ज कराई गई। इसके अलावा नगर पालिका टांडा में सभासद पद के लिए 17, अकबरपुर में तीन व जलालपुर में दो आपत्तियां दर्ज कराई गईं। नगर पंचायत इल्तिफातगंज में एक आपत्ति दर्ज कराई गई है। सभी आपत्तियों का निस्तारण आठ अप्रैल को होगा।