फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nomination process ends, 66 candidates in field

नामांकन प्रक्रिया समाप्त, 66 प्रत्याशी मैदान में

Mon, 12 Feb 2018 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Feb 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन काफी गहमागहमी रही। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जिपं सदस्य के एक पद के लिए चार, ग्राम प्रधान के चार पदों के लिए 17 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए मात्र एक तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 52 पदों के लिए 44 नामांकन हुए। इस प्रकार सभी 58 पद के लिए कुल 66 प्रत्याशी मैदान में हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मात्र एक नामांकन होने से उसके निर्विरोध चुना जाना तय है। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के 44 और ग्राम पंचायत सदस्य के 8 पदों पर भी कोई नामांकन नहीं हुआ।

विज्ञापन


मालूम हो कि 22 फरवरी को जिला पंचायत के एक, ग्राम प्रधान के चार, क्षेत्र पंचायत के 1 व ग्राम पंचायत सदस्य के 52 पद के लिए उपचुनाव होना है। इसके लिए 5 फरवरी से 12 फरवरी तक नामांकन प्रक्रिया चली। नामांकन को लेकर शुरुआती दौर में नामांकन को लेकर प्रत्याशियों ने अधिक रुचि नहीं दिखाई, लेकिन 12 फरवरी को अंतिम दिन नामांकन को लेकर प्रत्याशियों में काफी गहमागहमी देखने को मिली।
विज्ञापन


अंतिम दिन ग्राम प्रधान के 4 पद के लिए 17 प्रत्याशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए एक, ग्राम पंचायत सदस्य के 52 पद के लिए 44 व जिपं सदस्य के एक पद के लिए 1 प्रत्याशी ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डा. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि कुल 66 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिला पंचायत सदस्य के 1 पद के लिए चार नामांकन हुए। इसमें मोहम्मद अहमद, कांति, उमेश व दिवाकर ओझा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के चार पद के लिए 17 नामांकन हुए। इसमें कटेहरी ब्लॉक के बसंतपुर में प्रधान पद के लिए राजकुमारी, भगेलूराम, जगराम, संजय कुमार व भरतलाल सिंह व सरखने किशुनीपुर में  यमुनाप्रसाद, रामजी, कुमारी देवी, वीरेंद्र प्रताप, अकबरपुर ब्लॉक  के उकरा में श्रीपति, लालबहादुर, विनोद कुमार, संतराम, करनजीत व साधना वर्मा तथा भियांव ब्लॉक  के जोलहापुर में ग्राम प्रधान पद के लिए सुशीला व सावित्री ने नामांकन किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद कटेहरी ब्लॉक वार्ड 47 भगवानपट्टी से मात्र एक नामांकन हुआ।


ग्राम पंचायत सदस्य के 52 पद के सापेक्ष 44 पद के लिए ही नामांकन हुआ। इसमें भीटी ब्लॉक में 14 के सापेक्ष 6 पद पर नामांकन हुआ। यहां 8 पद के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं किया। इसके अलावा जहांगीरगंज में 19 पद के सापेक्ष 19, अकबरपुर में 3 पद के सापेक्ष 3, टांडा में 14 के सापेक्ष 14 व कटेहरी ब्लॉक  में 2 पद के सापेक्ष दो प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकनपत्र जमा किए। बताया कि 13 फरवरी को नामांकन व 15 को नाम वापसी के बाद इसी दिन चुनाव चिंह का आवंटन किया जाएगा। 22 फरवरी को मतदान व 24 को मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed