{"_id":"61e461680428204af86d2226","slug":"no-water-in-rajbha-farmers-are-facing-problems-ambedkar-nagar-news-lko613770686","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहा में नहीं पानी, किसानों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहा में नहीं पानी, किसानों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा तहसील क्षेत्र के पौसरा रजबहा में पानी आया भी और चला गया, परंतु इससे जुड़ी माइनरों में पानी टेल तक नहीं पहुंच सका। इसके चलते इससे जुड़े किसानों को फसलों की सिंचाई करने में दिक्कतें हो रही हैं। परेशान किसानों ने जल्द रजबहा में दोबारा पानी छोड़ने और सभी माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की है। उन्होेंने कहा कि यदि समय रहते माइनरों में पानी नहीं आया तो किसानों को काफी दिक्कतें होंगी। उन्हें डीजल चालित यंत्रों का प्रयोग करना पड़ेगा, जिससे उन्हें तगड़ी चपत लगेगी।
टांडा तहसील में पश्चिमी क्षेत्र में पौसरा रजबहा सिंचाई का एक प्रमुख साधन है। पड़ोसी जनपद के मया से शारदा सहायक नहर से निकलने वाला यह रजबहा जनपद में खैरा गांव के समीप प्रवेश करता है। यहां से इसमें डींगुरपुर, तुलसीपुर, भगवानपुर, कसियापुर, बरसावां, अवसानपुर, दरियापुर व देईपुर आदि कई माइनर निकली हैं। इससे ऐनवां, अवसानपुर, महुआरी, करमपुर, भुवालपुर, बसंतपुर, जियापुर, भड़सारी, उतरेथू, तुलसीपुर व मीठेपुर समेत दर्जनों ग्राम पंचायतों के तमाम मजरों के किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं।
इस प्रकार यह दो हजार से अधिक किसानों की हजारों बीघा भूमि को सिंचित करने का माध्यम है। इस रबी सत्र में किसान रजबहा से सिंचाई करने की बाट जोहते रह गए। रजबहा में पानी एक तो समय से आया नहीं, और जब आया भी तो तलहटी तक ही सीमित रहा। इससे दर्जनों माइनरों में पानी पहुंचा ही नहीं। इसके चलते माइनर से सिंचाई की उम्मीद लगाए किसानों को तगड़ा झटका लगा। किसान लंबे समय से रजबहा में पानी छोड़ेने व माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सिंचाई विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
बीते दिनों हुई छिटपुट बारिश ने किसानों को कुछ राहत तो दे दी, लेकिन धूप खिलने के बाद अब फिर फसलों की सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में किसानों ने रजबहा में पानी छोड़ने की मांग की है। किसानों का कहना है कि पानी कम आने का प्रमुख कारण पड़ोसी जनपद अयोध्या के बैहारी में टांडा मया मार्ग पर पुल का निर्माण गतिमान होना है। इससे रजबहा का बहाव काफी हद तक नियंत्रित कर दिया गया है। किसान सुरेंद्र कुमार वर्मा, अवधेश तिवारी, यादवेंद्र यादव, राजेश कुमार पांडेय, शिवशंकर वर्मा आदि किसानों ने रजबहा में पानी छोड़ने की मांग की है। उधर, टांडा एसडीएम बाबूराम ने कहा कि जल्द ही मामले को दिखवाया जाएगा।