{"_id":"69ab11d48ab02c9ea60c3247","slug":"no-shortage-of-petrol-and-diesel-sale-in-drums-banned-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-151913-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं ड्रम में बिक्री पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं ड्रम में बिक्री पर प्रतिबंध
Fri, 06 Mar 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर के पटेल नगर तिराहा के निकट पंप पर पेट्रोल डलवाते बाइक सवार।
अंबेडकरनगर। ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल की कमी और दाम बढ़ने की अफवाहों को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। डीएम अनुपम शुक्ला ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। प्रशासन की ओर से सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी कर दिया गया है कि वे किसी भी ग्राहक को बोतल, पीपा या ड्रम जैसे बर्तनों में पेट्रोल अथवा डीजल की बिक्री न करें।
यदि कोई व्यक्ति पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और नायरा के सभी बिक्री अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने स्तर से जनपद के सभी पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देशों की जानकारी देते हुए कड़ाई से अनुपाल सुनिश्चित कराएं। हालांकि, अभी तक अकबरपुर शहर के किसी पेट्रोल पंप पर भीड़ की कोई स्थिति नहीं नजर आई है।