फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   No money in ATM, people got upset

एटीएम में धन न होने से मायूस हुए लोग

Sun, 27 Mar 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 27 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
No money in ATM, people got upset
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर रविवार को इस तरह बंद रहे एटीएम बूथ। - फोटो : अमर उजाला

धन निकासी के लिए रविवार को लोगों को एक एटीएम से दूसरे एटीएम के लिए भटकने को मजबूर होना पड़ा। कार्डधारकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अवकाश के दिनों में धन निकासी के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े, इस उद्देश्य से लगाए गए एटीएम आमतौर पर अवकाश के दिनों में जवाब दे जाते हैं।

विज्ञापन


कभी एटीएम में धन न होने से  कार्डधारकों को मायूस होना पड़ता है, तो कभी तकनीकी खराबी के चलते एटीएम का समुचित लाभ नहीं मिल पाता।  जिला मुख्यालय पर स्टेट बैंक आफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी, केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक आदि के दो दर्जन से अधिक एटीएम विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


मगर इन एटीएमों का समुचित लाभ कार्डधारकों को नहीं मिल पा रहा है। अवकाश के दिनों में तो यह सेवा पूरी तरह बेपटरी हो जाती है। होली, गुड फ्राइडे, माह का अंतिम शनिवार व रविवार के अवकाश के बीच जिले की एटीएम सेवा ने भी  कार्डधारकों की मुश्किलें बढ़ाए रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को कार्डधारक धन निकासी के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाते रहे, लेकिन कहीं धन न होने, तो कहीं तकनीकी खराबी के चलते मायूसी हाथ लगी।  कार्डधारक सुनील व अभिषेक मेहरोत्रा ने कहा कि एटीएम की स्थापना तो कर दी गई, लेकिन उसका समुचित लाभ उपभोक्ताओं को मिल सके, इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है।


बैंक में पांच दिन के अवकाश के साथ ही एटीएम सेवा के जवाब देने से उनके समक्ष मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। छात्रा सुमित्रा व शीबा ने कहा कि वह धन निकासी के लिए बीते दो दिनों से कई एटीएम जा चुकी हैं, लेकिन धन नहीं निकल सका। जलालपुर, आलापुर, भीटी व टांडा तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित तमाम एटीएम ने भी रविवार को कार्डधारकों का पूरी तरह साथ नहीं दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed