फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   No-entry time changed

पर्वों को देखते हुए नगर में बदला नो-इंट्री का समय

Mon, 25 Sep 2017 11:41 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Sep 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
No-entry time changed
ट्रैफ‌िक डाइवर्जन - फोटो : symbolic

दुर्गापूजा पर्व व मुहर्रम को देखते हुए यातायात विभाग ने जिला मुख्यालय पर नो-इंट्री के समय में परिवर्तन कर दिया है। यह परिवर्तन 26 सितंबर से लागू हो जाएगा। यह जानकारी यातायात प्रभारी ने दी।

विज्ञापन

  
यातायात प्रभारी सुधांशु वर्मा ने बताया कि पहले अकबरपुर नगर में नो-इंट्री का समय सुबह नौ से पूर्वाह्न 11 बजे व अपराह्न तीन से शाम सात बजे तक था।

जिला मुख्यालय पर दुर्गापूजा महोत्सव व मुहर्रम में निकल रहे जुलूस के चलते यातायात व्यवस्था पर पड़ रहे असर के मद्देनजर नो-इंट्री के समय में बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन


बताया कि सुबह के समय लगने वाली नो-इंट्री पूर्व की भांति सुबह नौ से पूर्वाह्न 11 बजे तक प्रभावी रहेगी जबकि अपराह्न के समय लगने वाली नो-इंट्री के समय में बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अकबरपुर नगर में नो-इंट्री अपराह्न तीन से रात्रि एक बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान शहर के अंदर किसी भी प्रकार के बडे़ वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इसका उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन के विरुद्ध कार्रवाई होगी। बताया कि नो-इंट्री के दौरान फैजाबाद मुख्य मार्ग से आने वाले बड़े वाहन फायर स्टेशन से पहले रोक दिए जाएंगे।


पहितीपुर रोड पर वाहन रिच्चूमल भट्ठे के पास, दोस्तपुर रोड पर नगर पालिका बोर्ड के पास, मालीपुर रोड पर पानी टंकी के निकट, जलापुर रोड पर धर्मकांटा के निकट, बसखारी रोड पर कोतवाली के निकट, टांडा रोड पर देवांश पेट्रोल पंप के निकट पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed