{"_id":"61dc7936ca87cb1dc7620b95","slug":"no-entry-in-government-offices-without-mask-ambedkar-nagar-news-lko6128994189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क सरकारी कार्यालयों में प्रवेश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क सरकारी कार्यालयों में प्रवेश नहीं
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिले में सख्ती बढ़ा दी गई है। इसे लेकर सरकारी कार्यालयों में बगैर मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस बीच कोरोना व ओमिक्रॉन से बचाव के लिए सोमवार से सरकारी अस्पतालों में बूस्टर डोज लगाए जाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया। यह डोज उन नागरिकों को दी गई, जिन्हें दूसरी डोज लगवाए हुए 273 दिन पूरे हो चुके हैं। सोमवार को चले अभियान में फ्रंटलाइन व हेल्थ वर्कर्स को बूस्टर डोज दी गई। उधर, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले के सरकारी कार्यालयों में सोमवार को मास्क लगाने व थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही कर्मचारियों व विभिन्न कार्यों से आने जाने वाले नागरिकों को प्रवेश दिया गया।
जिले में भी अब लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए कार्यालयों में सख्ती बढ़ा दी गई है। डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश के बाद अब सभी सरकारी कार्यालयों के मुख्य गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही बगैर मास्क के कार्यालय में प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला अस्पताल में इमरजेंसी व ओपीडी के मुख्य गेट पर ही नोटिस चस्पा कर दी गई है।
इसमें कहा गया है कि बगैर मास्क के यदि कोई मिला, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा विकास भवन, कृषि भवन, कलेक्ट्रेट समेत अन्य कार्यालयों के मुख्य गेट पर ही प्रवेश करने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। यदि कोई भी संदिग्ध मिलता, तो उसे अंदर प्रवेश नहीं करने देने का निर्णय हुआ है। इसके अलावा बगैर मास्क वाले नागरिकों को भी कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था।
विज्ञापन
उधर, 10 जनवरी से अभियान चलाकर बूस्टर डोज दिए जाने की घोषणा का पालन जिले मेें शुरू हो गया। यह डोज उन्हीं नागरिकों को दी जानी है, जिन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज लगे 273 दिन पूरे हो चुके हैं। जिले में बूस्टर डोज आसानी के साथ लग सके और इसकी किसी भी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए गत दिवस जिले में बड़ी मात्रा में बूस्टर डोज पहुंच गई। सोमवार को जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के अलावा सभी सीएचसी व पीएचसी पर नागरिकों को बूस्टर डोज दी गई।
जिला अस्पताल में बूस्टर डोज दिए जाने की शुरुआत सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा व सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने की। अपर सीएमओ डॉ. संजय ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर फ्रंटलाइन व हेल्थ वर्कर्स को बूस्टर डोज दी गई। बताया कि जिले में बूस्टर डोज की कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन जिले में उपलब्ध है। उधर, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि बूस्टर डोज फ्रंटलाइन व हेल्थ वर्कर्स के अलावा कोई भी नागरिक ले सकता है। हालांकि इसके लिए दूसरी डोज लिए 273 दिन पूरे होने चाहिए।
तेज हुआ टीकाकरण व कोरोना जांच
कोरोना से जंग जीतने के लिए जिले में टीकाकरण तेज हो गया है। जिला अस्पताल से लेकर जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्रों पर अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर टीकाकरण किया जा रहा है। न सिर्फ युवाओं व बुजुर्गों को टीका लगाए जाने का कार्य तेज हो गया, बल्कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को भी बड़े पैमाने पर टीका लगाया जा रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, सीएचसी व पीएचसी समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर अभियान चलाकर 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को टीका लगाए गए।
उधर, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला अस्पताल में कोरोना की जांच भी तेज कर दी गई है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 150 नागरिकों की एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें तनिक भी संदेह हो, तो तत्काल जांच कराएं।