फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   No action was taken on the soldier accused of firing in the police station

थाने में फायरिंग के आरोपी सिपाही पर नहीं हुई कार्रवाई

Sun, 20 Mar 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
No action was taken on the soldier accused of firing in the police station
अंबेडकरनगर। थाना परिसर में होली खेलने के दौरान हुड़दंग में सिपाही की ओर से की गई फायरिंग मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस प्रशासन मौन साधे हुए है। इस मामले में थाना प्रभारी से लेकर अन्य अधिकारी तक सिपाही को ही बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थाने में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई थी, जब परिसर में ही होली मिलन समारोह के दौरान एक सिपाही ने हुड़दंग करते हुए साथी सिपाही को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। इसमें सिपाही बाल-बाल बच गया, लेकिन घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही सीओ आलापुर जगदीशलाल टमटा जांच करने थाने पहुंच गए। हालांकि घटना के 24 घंटे बाद भी फायरिंग करने के आरोपी सिपाही पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। सिपाही को बचाने की कोशिश में ही पूरा पुलिस महकमा जुटा हुआ है। रविवार को थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्र से इस बारे में जानकारी चाही गई, तो उन्होंने फिर घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

सवाल के जवाब में बोले कि सीओ का तो काम ही थाने पर आने का होता है। हालांकि उनके इस बड़बोलेपन का कोई जवाब नहीं था कि थाने में कोई घटना नहीं हुई, तो थाने के ही एक सिपाही का कथित ऑडियो कैसे वायरल हो रहा, जिसमें उसके द्वारा थाने में फायरिंग की बात स्वीकार की जा रही है। थाना प्रभारी ने आगे कहा कि होली में नशे का माहौल होता है। इसमें किसने क्या कहा और क्या किया, यह जल्दी पता नहीं चल पाता। उनसे पूछा गया कि क्या पुलिसकर्मी नशे में थे, तो वे इस पर वे गोलमोल जवाब देने लगे। थाना प्रभारी ने यह जरूर कहा कि थाने में फायरिंग को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed