फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Niyaz returned to Saudi Arabia with memories of his wife and children

Ambedkar Nagar News: पत्नी और बच्चों की यादों के साथ सऊदी अरब लौटे नियाज

Mon, 11 May 2026 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Niyaz returned to Saudi Arabia with memories of his wife and children
अंबेडकरनगर। महरुआ के कसड़ा निवासी नियाज अहमद सोमवार भोर की फ्लाइट से सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए।पत्नी और बच्चों की दर्दनाक हत्या की घटना के बाद घर लौटे नियाज के लिए यह पल बेहद भावुक रहा।
विज्ञापन

नियाज ने अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए अकबरपुर के मीरानपुर मुराबाद मोहल्ले में घर को बनाया था, वही घर अब उन्हें गहरी पीड़ा और यादें दे गया। बीते एक मई की रात घर में उनके पुत्र शफीक (14), सऊद (12), उमर (10), बेटी बयान (8) उर्फ सादिया और पत्नी गासिया खातून की हत्या कर दी गई थी। दो मई को बच्चों और फिर तीन मई को पत्नी का शव मिले थे।
विज्ञापन

इस दर्दनाक घटना ने नियाज के साथ पूरे परिवार को झकझोर दिया है। विदाई के समय नियाज देर तक घर को देखते रहे और बिना कुछ कहे भावनाओं को भीतर समेटते हुए सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए। परिवार की यह दर्दनाक यादें उनके साथ हर कदम पर साये की तरह जुड़ी रहीं। बताया जा रहा है कि करीब दो माह बाद नियाज एक बार फिर वापस लौटेंगे और परिवार के कई अन्य अधूरे कार्यों को पूरा कराएंगे। इसके अलावा उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आमिर के सहयोगियों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग भी की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed