फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Niyaz raised questions on the murder investigation by releasing a video

Ambedkar Nagar News: नियाज ने वीडियो जारी कर हत्याकांड की जांच पर उठाए सवाल

Wed, 20 May 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Niyaz raised questions on the murder investigation by releasing a video
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के मोहल्ला मीरानपुर मुरादाबाद में एक मई की रात हुई महिला गासिया खातून और उनके चार बच्चों की हत्या के मामले में अब नियाज अहमद ने सऊदी अरब से वीडियो जारी कर पूरे प्रकरण की जांच पर सवाल उठाए हैं। साथ ही सांसद लालजी वर्मा, कोतवाल श्रीनिवास पांडेय और सपा के पूर्व महासचिव जुगनू हाजी पर मिलीभगत कर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा आमिर के चाचा समेत मीरानपुर के कई लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बता दें कि एक मई की रात मुरादाबाद मोहल्ले में नियाज की पत्नी गासिया खातून, पुत्र शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) उर्फ सादिया की हत्या कर दी गई थी। दो मई की दोपहर बच्चों के खून से लथपथ शव घर में मिले थे। पत्नी गासिया खातून गायब थीं। पुलिस ने महिला को हत्यारोपी मानते हुए छानबीन शुरू की थी। तीन मई की शाम घर से करीब 100 मीटर दूर नाले में महिला का शव मिला था। सबूतों के आधार पर पुलिस ने पांचों हत्याओं के आरोपी आमिर निवासी मीरानपुर को 04 मई की सुबह एनकाउंटर में मार गिराया था।
विज्ञापन

नियाज ने जारी वीडियो में कहा कि प्रशासन से उन्होंने आमिर का नाम बताया था लेकिन उसका एनकाउंटर कर दिया। एक आदमी पांच लोगों की हत्या कैसे कर सकता है। छह मई को पत्नी को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद कोतवाल ने उन्हें महरुआ थाने में बुलाया। जहां एनकाउंटर पर सहमति का बयान रिकॉर्ड करा लिया। कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सऊदी वापस जाने के लिए कहा। 18 दिन बीतने के बाद भी अब तक कोई इंसाफ नहीं हुआ है। घर से जेवरात भी लेकर गए थे उसका भी कोई पता नहीं चल पाया है। आमिर के चाचा ताज मोहम्मद, उसके भतीजे व मोहल्ले के दो अन्य लोगों ने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया और घर में रखा तमाम जेवरात भी उठा ले गए थे। नियाज ने मुख्यमंत्री से मामले की सीबीआई जांच कराने की गुहार लगाई है। साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप बेबुनियाद, निष्पक्ष जांच करें
सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि नियाज के परिवार के साथ हुई घटना दुखद है। वीडियो में लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। इतनी बड़ी घटना में अगर मेरे परिवार का भी कोई सदस्य शामिल होता तो उसकी भी मदद नहीं करते। पुलिस और शासन-प्रशासन से मेरी यही मांग है कि इस घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। वहीं जुगनू हाजी ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। इस घटना से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है।


चल रही मामले की विवेचना
मां और बच्चों की हत्या की विवेचना अभी चल रही है। जो नाम नियाज की ओर से लिए जा रहे हैं उनकी जांच भी कराई जाएगी। घटना में अगर कोई शामिल रहा है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
हरेंद्र कुमार, एएसपी पश्चिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed