{"_id":"6ab55a4c57529bcd360c5215","slug":"nine-stolen-motorcycles-recovered-based-on-information-provided-by-a-juvenile-offender-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-165620-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बाल अपचारी की निशानदेही पर चोरी की नौ बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बाल अपचारी की निशानदेही पर चोरी की नौ बाइक बरामद
विज्ञापन
.अकबरपुर कोतवाली में खड़ी चोरी की बरामद बाइकें। स्रोत मीडिया सेल
अंबेडकरनगर। वाहन चोरी के मामले में अकबरपुर पुलिस ने एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर उसकी निशानदेही पर चोरी की नौ बाइक बरामद की हैं। बरामद बाइकों में तीन के संबंध में अयोध्या के थाना राम जन्मभूमि में अलग-अलग मुकदमे दर्ज मिले हैं।
सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक इसहाक खान ने टीम के साथ बाल अपचारी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसका संबंध अकबरपुर में दर्ज चोरी के एक मामले से संबद्ध पाया गया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से नौ बाइकें बरामद की गईं।
यह बाइकें अयोध्या, रायबरेली और अंबेडकरनगर से चोरी की गई थीं। पूछताछ में पता चला कि करीब दो वर्ष से बाल अपचारी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। इन बाइकों को चोरी करने के बाद अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को बेच देता था और उससे मिली रकम से अपने खर्च चलाता था। पूर्व भी इसका नाम चोरी के मामले में सामने आ चुका है।