{"_id":"642efd8b21c4cbe4810d5071","slug":"nine-centers-extended-for-wheat-procurement-ambedkar-nagar-news-c-13-1-169615-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गेहूं खरीद के लिए बढ़ाए गए नौ केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गेहूं खरीद के लिए बढ़ाए गए नौ केंद्र
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गेहूं की खरीदारी के लिए पीसीएफ के नौ क्रय केंद्र बढ़ाए जाने के साथ ही जिले में अब क्रय केंद्रोंं की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। पहले इनकी संख्या 55 थी। इस बीच गेहूं खरीद शुरू हुए लगभग एक सप्ताह होने को है लेकिन अभी बोहनी तक नहीं हो सकी है।
गत एक अप्रैल से जिले में गेहूं खरीद की शुरुआत हुई है। खरीद के लिए पांच एजेंसियों के 55 क्रय केंद्र शुरू में स्थापित किए गए। इसमें खाद्य विभाग के 12, पीसीएफ के 36, यूपीएसएस के पांच, भारतीय खाद्य निगम के एक व मंडी समिति के एक केंद्र शामिल हुए। इस बीच बृहस्पतिवार को पीसीएफ के नौ क्रय केंद्र बढ़ा दिए गए।
इसमें साधन सहकारी समिति सिझौली, जिला सहकारी समिति मंडी सिझौली, साधन सहकारी समिति लोदीपुर, सहकारी संघ कटेहरी, साधन सहकारी समिति मुस्तफाबाद व सहकारी संघ बसखारी, साधन सहकारी समिति दौलतपुर हाजलपट्टी, साधन सहकारी समिति पक्खनपुर व सहकारी संघ तेंदुआ शामिल हैं।
विज्ञापन
उधर खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश कुमार ने नौ क्रय केंद्र और बढ़ा दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर खरीद के जरूरी प्रबंध किए गए हैं। जो भी किसान अपनी उपज लेकर वहां पहुंचेंगे उसकी खरीदारी नियमानुसार की जाएगी। गेहूं खरीद शुरू हुए छह दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक किसी भी केंद्र पर कोई किसान गेहूं बेचने नहीं पहुंचा है। वहीं केंद्र प्रभारियों का मानना है कि अभी भी बड़ी संख्या में किसानों के गेहूं की फसल खेत में ही खड़ी है। यही वजह है कि केंद्र पर किसान पहुंचना नहीं शुरू हुए हैं। उम्मीद है फसल कटते ही तेजी से गेहूं खरीद शुरू हो जाएगा।