फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   nilgaya

महरीपुर नहर में डूबते डूबते बचे चार वनरोज

Sun, 22 Sep 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
nilgaya
अंबेडकरनगर के मखदूमसराय में पक्की नहर में फंसे वनरोजों को निकालते ग्रामीण। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। टांडा तहसील क्षेत्र का महरीपुर पंप नहर जानवरों व लोगों के लिए किसी मौत के कुएं से कम नहीं है। अब तक इसमें कई जानवर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसी क्रम में शनिवार रात हिथूरी दाउदपुर के पास चार वनरोज (नीलगाय) नहर को पार करने के चक्कर में पानी में गिर गई। सुबह ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद भी उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका। बाद में सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों की मदद से वनरोज को बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों महरीपुर पंप नहर के किनारे पक्कीकरण का कार्य कराया गया है। इससे होने वाले कटान से तो लोगों को राहत मिल गई, लेकिन जानवरों आदि के लिए यह घातक सिद्ध हो रहा है। इसी क्रम में शनिवार रात हिथूरी दाउदपुर के पास कैनल को पार करने के चक्कर में चार वनरोज नहर में गिर गई। चारों काफी प्रयास के बाद भी नहर से बाहर नहीं निकल सकीं। इसी चक्कर में चारों के पैर भी चोटहिल हो गए।
विज्ञापन

सुबह जब ग्रामीण नहर की ओर गए तो वनरोजों को पानी में तैरता देखकर घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकारी के बाद आए डायल 100 कर्मियों के पास बचाव का कोई संसाधन न होने के चलते उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका। बाद में फायर बिग्रेड कर्मियों ने ग्रामीणों अच्छेलाल, जुम्मन, हिमायतुल्लाह, इन्द्रजीत आदि ने रस्से के मदद से चारों को बाहर निकालने में सफलता पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed