फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   night Stay arrangment for poor people

रैन बसेरों में गद्दे व रजाई के साथ अलाव भी

Fri, 27 Dec 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
night Stay arrangment for poor people
अंबेडकरनगर। कड़ाके की ठंड से यात्रियों व निराश्रित लोगों को राहत दिलाने के लिए जिला मुख्यालय पर बने दो रैन बसेरों में नगर पालिका, अकबरपुर ने इंतजाम कर रखे हैं। करीब एक पखवारा पहले ही नगर पालिका ने अकबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर हनुमान मंदिर के पास व रेलवे क्रॉसिंग की दूसरी तरफ क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम के सामने रैन बसेरे की स्थापना की थी। ये दोनों स्थान ऐसे हैं जो रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन के नजदीक हैं। रैन बसेरों के लिए इन स्थानों का चयन इस आधार पर किया गया कि यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ साथ ऊपर ओवरब्रिज स्थित होने के कारण कोहरे व शीत का ज्यादा असर नहीं पड़ सकेगा।
विज्ञापन

रैन बसेरे की स्थापना होने के साथ ही नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त ने दोनों स्थानों का निरीक्षण कर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिया था कि रस्म अदायगी की बजाए सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। इसी क्रम में यहां टेंट लगाने के साथ ही रजाई व गद्दे का प्रबंध किया गया है। ठंड न लगे इस लिए गद्दे के नीचे पुआल डाला गया है। रैन बसेरे में ठहरने वाले लोगों की सुविधा के लिए पास ही अलाव का प्रबंध भी नगर पालिका परिषद ने किया है। शुक्रवार शाम अमर उजाला टीम मौके पर पहुंची। गांधी आश्रम के सामने स्थित रैन बसेरे में देखभाल के लिए तैनात परमेश्वर चौहान मौजूद मिले। उनके जिम्मे ही यहां आने वाले लोगों को जरूरी सुविधा उपलब्ध कराना है। बताया कि कुल 11 जोड़ी रजाई व गद्दे मौजूद हैं।
विज्ञापन

अलाव का भी इंतजाम है। किसी को कोई दिक्कत यहां आने पर नहीं होती। रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित रैन बसेरे के निकट अमर उजाला टीम पहुंची। यहां भी कोई आम नागरिक नहीं मिला। देखभाल के लिए यहां तैनात अनिल गुप्त मौजूद मिले। बताया कि यहां 15 जोड़ी रजाई व गद्दे मौजूद हैं। अलाव का भी इंतजाम है। अमर उजाला टीम यहां हालात का जायजा ले ही रही थी तभी व्यवस्था देखने नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि मनोज गुप्त भी पहुंच गए। बताया कि रैन बसेरों में इस तरह का इंतजाम किया गया है, जिससे किसी को यह न लगे कि सिर्फ फर्ज अदायगी की गई है। यदि रेन बसेरों में संसाधनों को बढ़ाने की जरूरत हुई तो वह भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed