{"_id":"6ae379594f1218ae50032433","slug":"newlywed-womans-body-found-hanging-on-karwa-chauth-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-168179-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: करवा चौथ पर फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: करवा चौथ पर फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/जहांगीरगंज। क्षेत्र के बौरांव गांव में करवा चौथ के दिन बृहस्पतिवार को नवविवाहिता उसमा कनौजिया (27) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे के हुक से गमछे के फंदे के सहारे लटका मिला।
शाम करीब पांच बजे सास शांति देवी ने उसमा के कमरे का दरवाजा बंद पाया। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने मृतका के भाई सुरेश कनौजिया को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सुरेश ने दरवाजा खोला तो अंदर बहन का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद मृतका के ससुर जयराज ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और उपनिरीक्षक जेपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
ग्रामीणों के अनुसार, आलापुर क्षेत्र के सहिजना हमजापुर की मूल निवासी उसमा की शादी 20 अप्रैल 2024 को विकास कनौजिया के साथ हुई थी। दंपती का एक साल का बेटा रेयांश है। विकास हरियाणा में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। करवा चौथ के दिन हुई इस घटना से परिजन स्तब्ध हैं। मायके पक्ष ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उसमा की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।