फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Newly elected village heads respected

नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का सम्मान

Fri, 30 Jul 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Newly elected village heads respected
अंबेडकरनगर के टांडा में होता नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों का सम्मान। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के टांडा, आलापुर व जलालपुर विकासखंड में शुक्रवार को नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व पंचायत सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए कहा कि वे एकजुटता के साथ गांवों का विकास तय करने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन

जलालपुर विकासखंड के ड्वाकरा हाल में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने सभी ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गांवों के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी है। पात्रों को योजनाओं का बेहतर लाभ सुनिश्चित हो रहा है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख भियांव गौरव सिंह ने आह्वान किया कि सभी लोग मिलकर गांव में विकास के कार्यों को और मजबूती प्रदान करें। इस मौके पर केदार सिंह, अनंत राम मिश्र, संजीव सिंह, राजाराम मौर्य, सुनील कुमार व योगेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टांडा ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक टांडा संजू देवी ने सभी नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान ग्राम प्रधानों से किया। वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी एवं आदित्य शुक्ल ने कहा कि भाजपा पंचायत प्रतिनिधियों तथा गांव गरीब की सच्ची हितैषी है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दानबहादुर यादव, अमरदीप मौर्य, भंवर सिंह, शिवम गुप्त, आनंद श्रीवास्तव व पंकज सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर विकासखंड के ड्वाकरा हाल में आयोजित अभिनंदन समारोह की मुख्य अतिथि विधायक आलापुर अनीता कमल ने कहा कि सबका विकास सबका विश्वास व सबका साथ के मूल मंत्र के साथ भाजपा आगे बढ़ रही है। पंचायत प्रतिनिधियों से उन्होंने एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। पूर्व विधायक जयराम विमल ने कहा कि कल्याणकारी नीतियों का लाभ आम जनमानस को बड़े पैमाने पर मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता सुनील द्विवेदी, अभिषेक निषाद, आनंद जायसवाल, अवधेश, श्यामनाथ शुक्ल व इंद्रेश निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed