फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Newborn found on the side of the road

सड़क के किनारे मिला नवजात

Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Newborn found on the side of the road
महरुआ (अंबेडकरनगर)। महरुआ दोस्तपुर मार्ग स्थित अहेथा गांव के निकट कपड़े में लिपटा नवजात मिलने से हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने नवजात को एक महिला के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मामला बेवाना थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि बुधवार सुबह महरुआ दोस्तपुर मार्ग स्थित अहेथा के निकट उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क के किनारे एक नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां एक नवजात कपड़े में लिपटा हुआ रो रहा था। ठंड से वह कांप रहा था। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

सूचना पीआरवी पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने नवजात को उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उसके शरीर आदि पर चोट आदि के निशान नहीं थे। बाद में पुलिस कर्मियों ने एक स्थानीय महिला को नवजात को सौंप दिया। कहा कि अग्रिम कार्रवाई तक बच्चे को सुरक्षित रखा जाए। वहीं नवजात के मिलने को लेकर ग्रामीणों के बीच तमाम तरह की चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed