फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   New Rapid Bus Service Launched on Lucknow-Kicuchha route

किछौछा से लखनऊ के लिए नई रैपिड बस सेवा का शुभारंभ

Sun, 31 Jul 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 31 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
New Rapid Bus Service Launched on Lucknow-Kicuchha route
अकबरपुर बस स्टेशन से रैपिड बस सेवा को हरी झंडी दिखाते दुग्ध विकासमंत्री। - फोटो : अमर उजाला

दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने रविवार को किछौछा से लखनऊ तक के लिए रैपिड लाइन बस सेवा का शुभारंभ किया। अकबरपुर डिपो से उन्होंने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि परिवहन सेवाओं के क्षेत्र में भी शासन ने उल्लेखनीय कार्य किया है।

एआरएम डीएस सिंह ने बताया कि प्रतिदिन आठ बजे यह बस किछौछा से निकलेगी जो बसखारी, अकबरपुर फैजाबाद होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से यह बस प्रतिदिन शाम 4 बजे किछौछा के लिए रवाना होगी। समारोह में सहकारी बैंक के पूर्व जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, वरिष्ठ नेता डॉ सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, कलाम मोहम्मद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश रोडेवज कर्मचारी संघ ने दुग्ध विकासमंत्री को ज्ञापन देकर अकबरपुर बस स्टेशन को पुराने तहसील परिसर में शिफ्ट किए जाने की मांग की। क्षेत्रीय मंत्री फैजाबाद क्षेत्र हरिप्रसाद गुप्त सहित अन्य के हस्ताक्षरयुक्त पत्र में कहा गया कि मौजूदा समय में अकबरपुर बस स्टेशन जिस क्षेत्र में स्थित है, वहां पर स्थानाभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरब्रिज के चलते यहां पर दूसरे जिले से आने वाली बसें सुचारु रूप से स्टेशन परिसर के अंदर तक नहीं जा पाती। इसके चलते उन्हें सड़क की पटरियों पर खड़े होकर सवारियों का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में यहां एक साथ कई बसों के आ जाने पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसका प्रतिकूल असर यह पड़ता है कि समूचा अकबरपुर नगर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed